- दूध बिक्री खुदरा होलसेल
दूध बिक्री का बिज़नेस आप दो तरीका से कर सकते है पहला है खुदरा , दूसरा है होलसेल अगर आप दूध खुदरा में बेचते है तो आप मेरे हिसाब से शुद्ध ताज़ा दूध बेहतरीन है दूध आप जो खरीदकर लाये दूध स्थानीय डेयरी किसानो , दूध संग्रह केन्द्रो , सहकारियों समितियों या अधिकृत डेयरी सप्लायर से ख़रीदा जा सकता है खरीदते समय दूध की गुणवत्ता और नियमित सप्लाई की जाँच करना बहुत जरुरी है इसी तरह आप होलसेल कारोबार में दूध बड़ी मात्रा में ख़रीदा और बेचा जाता है इसमें दुकानदार , होटल , रेस्टोरेंट , चाय की दुकान , मिठाई की दुकान और दूसरी डेयरी दुकानों को दूध सप्लाई किया जा सकता है
और आपको ग्राहक के साथ अच्छा व्यवहार भी बहुत जरुरी है आज भी हमारे भारत देश में दूध खरीद बिक्री के बिज़नेस से लाखो लोगो का रोजगार मिलता है और ये बिज़नेस आप गांव , शहर , महानगर , कस्बो कही से भी शुरू किया जा सकता है और ये बेहतरीन भी है
- अगरबत्ती बिक्री खुदरा का बिज़नेस
अगरबत्ती का इस्तेमाल भारत में पूजा , पाठ , थर्मिक कार्यकर्मो और घर में सुगंथ के लिए बड़े पैमाने पर किया जाता है यही कारण है की अगरबत्ती की मांग
गांव से लेकर शहर तक हमेशा बनी रहती है कम पूंजी में शुरू होनेवाला अगरबत्ती खुदरा बिक्री का व्यवसाय छोटे दुकानदारों और नए कारोबारियों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है इस व्यवसाय की खास बात यह है की अगरबत्ती को लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है और इसकी बिक्री पुरे साल होती रहती है यदि दुकान सही जगह पे हो तो और अच्छी गुणवत्ता वाली अगरबत्ती उचित मुल्य पर उपलब्ध कराया जाए तो धीरे धीरे ग्राहक की संख्या को बढ़ाया जा सकता है आपको बताते चले की आज भी हमारे भारत देश में इसकी मांग दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है